Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

अधिवक्ताओ ने समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

Published on: 08-05-2024

समस्याओं में पीने का पानी की कमी, शौचालय की व्यवस्था में कमी, नियमित साफ सफाई न होना

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । लखनऊ के बिजनौर थाना के अंतर्गत मंगलवार को सरोजनीनगर बार एसोसिएसन लखनऊ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा बैठक बुलाई गयी। बैठक के दौरान समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने की विषेश चर्चा और संबंधित समस्याओं को लेकर हुए गंभीर। अधिवक्ताओं ने लखनऊ प्रशासन को दी चेतावनी, यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे धरना प्रदर्शन।

जिसका संचालन सचिव अविनाश कुमार ओझा एडवोकेट द्वारा करते हुए समस्त पदाधिकारियो व सदस्यो की उपस्थिति मे सरोजनी नगर तहसील मे कैन्टीन के पास न तो पीने के पानी का वाटर कूलर है तथा शौचालय में न तो पानी की व्यवस्था है न ही साफ सफाई है। जिसके कारण वादकारियो, अधिवक्ताओ को शौचालय आदि करने मे खुले मे जाना पड़ रहा है और किसी भी बाथरूम में सुचारू रूप से पानी नही आ रहा है ।

जिसके कारण गंदगी व्याप्त है और तहसील के मुख्य गेटो के सामने विशालकाय नाला खुदा हुआ है। जिसको कंवर्ड नाला व फुटपाथ बनवाने के लिए कई बार तहसील दिवस व नगर आयुक्त, जिलाधिकारी लखनऊ से प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया गया उसके बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी और तहसील प्रशासन व जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा नियमित बार एसोसिएशन सरोजनी नगर के लिए बैठने आदि की कोई स्थाई व्यवस्था नही दी गयी।

जिसको देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उक्त समस्याओ का समाधान 15 दिवस के अन्दर नही किया गया तो सरोजनी नगर बार एसोसिएशन लखनऊ के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण जिलाधिकारी व नगर आयुक्त लखनऊ का हर हफ्ते पुतला दहन करेंगे और अन्य तहसीलो की तरह सरोजनी नगर बार के पदाधिकारी व अधिवक्तागण तहसील परिसर के अन्दर बैठेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।