Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

अइसन चुपरय, अइसन चाटय, कहां सिखै डॉ0 शिवशंकर मिश्र सरस को वर्ष- 2025 का माटी महकी सम्मान

Published on: 24-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। साहित्यिक, सामाजिक संस्था सोन संगम के तत्वावधान में अवधी के सुप्रसिद्ध लोककवि स्व0 डॉ0 शालिग्राम शर्मा की जयंती के अवसर पर विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर में 23 अगस्त 2025 शनिवार की शाम एक काव्य संध्या का आयोजन गोपाल जी तिवारी, प्रधानाचार्य, विवेकानन्द प्राथमिक विद्यालय शक्तिनगर के मुख्य आतिथ्य एवं नरेन्द्र भूषण शुक्ल, प्रधानाचार्य, विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर की अध्यक्षता में किया गया। उक्त अवसर पर बघेली बोली के प्रख्यात रचनाकार डॉ0 शिवशंकर मिश्र सरस, सीधी, म0प्र0 को लोकभाषा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा ‘माटी महकी’ सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मां सरस्वती एवं स्व0 डॉ0 शालिग्राम शर्मा के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। तत्पश्चात सतीश सिंह, रवीन्द्र मिश्र एवं डॉ0 ब्रजेन्द्र शुक्ल ने सरस्वती वन्दना एवं गणेश वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत विजय दुबे ने किया। डॉ0 शर्मा के पुत्र डॉ0 योगेन्द्र मिश्र ने उनकी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि गोपाल जी तिवारी एवं अध्यक्षता कर रहे नरेन्द्र भूषण शुक्ल ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए लोकभाषा में साहित्य रचना करने वाले कवियों के समुचित सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही डॉ0 शिवशंकर मिश्र सरस को उक्त सम्मान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं। सम्मानित कवि डॉ0 शिवशंकर मिश्र सरस ने बघेली बोली की अपनी अनेक लोकप्रिय रचनाएं सुनायीं। उनकी कविता अइसन चुपरय, अइसन चाटय कहां सिखै, दाना धरय, पछोरन बांटय कहां सिखै’ ने श्रोताओं को हास्य-व्यंग्य के रंग में रंग दिया।

इनके अतिरिक्त माहिर मिर्जापुरी, नरेन्द्र भूषण शुक्ल, गोपाल जी तिवारी, डॉ0 बीना सिंह रागी (रायपुर) पाणि पंकज पाण्डेय (सिंगरौली), डॉ0 योगेन्द्र मिश्र, बहर बनारसी, डॉ0 ब्रजेन्द्र शुक्ल (विन्ध्यनगर), रमाकान्त पाण्डेय, रवीन्द्र मिश्र (विन्ध्यनगर), विजयलक्ष्मी पटेल, सुरेश्वर प्रसाद मिश्र, विमल शर्मा सहित अनेक कवियों ने अपनी सारगर्भित एवं सशक्त रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में खड़ी बोली के अतिरिक्त लोकभाषाओं की कविताओं ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। उक्त अवसर पर डॉ0 छोटेलाल प्रसाद, डॉ0 योगेन्द्र वीएस तिवारी, राजनाथ दुबे, डा0 दिनेश सोनकर, उदय नारायण पाण्डेय, बद्री प्रसाद, राजेन्द्र पाण्डेय, करुणा माथुर, रीता पाण्डेय, सौम्या, समिधा, गौतमी, अभिश्री, अव्यांश, अदित्य सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मानिक चन्द पाण्डेय ने किया। गुलाब सिंह के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।