Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

वेतन न मिलने से नाराज संविदा विद्युत कर्मी धरने पर, कामकाज ठप

Published on: 10-03-2025

महराजगंज, रायबरेली। अधिशासी अभियंता ओपी सिंह के आश्वासन के बाद चार दिन बीत जाने पर भी नहीं मिला संविदा कर्मियों को बकाया वेतन जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र महराजगंज में एकत्रित होकर संविदा कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया और वेतन न मिलने तक काम न करने की ठानी है। विद्युत सबडिवीजन महराजगंज में तमाम संविदा कर्मचारी बकाया वेतन की मांग को लेकर स्ट्राइक पर चले गए और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड महराजगंज को देते हुए बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की। स्ट्राइक के चलते मीटर रीडिंग से लेकर राजस्व वसूली तक का काम ठप हो गया, जिसका असर सीधा विभाग पर पड़ा।

बताते चलें कि, सब डिवीजन महराजगंज के विद्युत संविदा कर्मचारियों का माह जनवरी और फरवरी का वेतन न मिलने पर सभी कर्मचारी संयुक्त रूप से स्ट्राइक पर चले गए, जिससे विद्युत कार्य बाधित रहा। संविदा कर्मचारियों ने एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड महराजगंज को देते हुए कहा है कि, विद्युत वितरण खंड महराजगंज के 33/11 kv पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से वर्ल्ड क्लास सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा संविदा कर्मचारियों को माह जनवरी और फरवरी 2025 के बकाया वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिससे सभी कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

संविदा कर्मचारी गणों की बात को सुनकर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड महराजगंज ओपी सिंह ने टेलिफोनिक वार्ता के माध्यम से अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार से बात करी। कहा कि, वर्ल्ड क्लास सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कहा गया है कि, एक-दो दिन के भीतर संविदा कर्मचारियों को उनके दो माह के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा।

इस आश्वासन के बाद सभी संविदा कर्मचारीगण कम पर वापस लौटे थे लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी वर्ल्ड क्लास सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधीनस्थ लोगों द्वारा वह अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद भी वेतन न आने पर संविदा कर्मचारी आक्रोशित दिखे और धरना प्रदर्शन कर कामकाज बंद कर दिया है। वहीं उपस्थित संविदा कर्मचारियों ने पत्रकारों को बताया कि विगत दो वहां से वेतन नहीं मिला है हम लोगों की रोजी-रोटी पर संकट के बदले छाए हुए हैं तथा होली जैसा महापर्व आने वाला है ऐसे में हम सभी संविदा कर्मचारी त्यौहार कैसे मनाए।

     इस मौके पर सभी संविदा कर्मचारी एकजुट होकर मौके पर मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।