Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

एनसीएल में अशुतोष द्विवेदी ने ग्रहण किया निदेशक (तकनीकी) का पदभार

Published on: 13-09-2025

 

सिंगरौली। शनिवार को अशुतोष द्विवेदी ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण किया। खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री द्विवेदी ने ओपनकास्ट, भूमिगत खनन और कॉरपोरेट संचालन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है। उन्हें मशीनीकृत खनन, खान सुरक्षा, परियोजना प्रबंधन तथा कोयला खनन संचालन का व्यापक अनुभव है।

उन्होंने आईआईटी-बीएचयू, वाराणसी से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और फर्स्ट क्लास माइंस मैनेजर सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंसी प्राप्त किया है। एनसीएल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने निगाही और झिंगुरदा जैसी परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया और क्षमता निर्माण एवं सतत खनन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कॉरपोरेट प्लानिंग विभाग में महाप्रबंधक रहते हुए उन्होंने कई दीर्घकालिक महत्व की पहलों को आगे बढ़ाया। एनसीएल में निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकाता में कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा एवं बचाव) के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने सुरक्षा नवाचार और संचालन सुधारों में अहम भूमिका निभाई।

इसके अतिरिक्त, वे बीसीसीएल की कई क्षेत्रों में क्षेत्रीय महाप्रबंधक भी रह चुके हैं। गौरतलब है कि मई माह में जितेंद्र मलिक के सेवानिवृत्त होने पर एनसीएल में निदेशक (तकनीकी) का एक पद रिक्त हो गया था।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।