Tuesday, 17 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक●धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक
राष्ट्रीय

ई-20 पेट्रोल पर ऑटो उद्योग की प्रेस कॉन्फ़्रेंस: टोयोटा अधिकारी के दो बयानों से उठा सवाल, सरकार ने इंजन नुकसान के दावों को बताया मिथक

4 July 2026, 11:42 pm  |  लोकायत दर्पण

नई दिल्ली। पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (ई-20) को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और विवाद के बीच ऑटो उद्योग के विशेषज्ञों ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति का समर्थन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि ई-20 भविष्य का स्वच्छ और टिकाऊ ईंधन है तथा इससे जुड़े कई दावे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
इधर, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि भारत अब बायोफ्यूल मिशन के अगले चरण की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार डीज़ल में भी 15 प्रतिशत तक आइसोब्यूटेनॉल मिलाने की दिशा में काम कर रही है। आइसोब्यूटेनॉल का उत्पादन भी इथेनॉल से किया जाएगा।
हालाँकि, इस पूरे मामले में Vikram Gulati, कंट्री हेड एवं एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड गवर्नेंस), Toyota Kirloskar Motor के दो अलग-अलग बयानों ने चर्चा को और तेज़ कर दिया है। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने ई-20 को प्रदर्शन के लिहाज़ से बेहतरीन ईंधन बताया, जबकि एक दिन पहले दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया था कि ई-20 के उपयोग से ईंधन दक्षता (फ़्यूल एफिशिएंसी) में कुछ कमी आती है।
उधर, Ministry of Petroleum and Natural Gas ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि सोशल मीडिया पर ई-20 पेट्रोल को लेकर फैलाए जा रहे कई दावे भ्रामक हैं। मंत्रालय के अनुसार, यह कहना गलत है कि इथेनॉल से इंजन खराब हो जाता है, वाहन की वारंटी या बीमा समाप्त हो जाता है, इसके उत्पादन में अत्यधिक पानी की बर्बादी होती है या इससे पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है।
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई वाहन मालिक ऐसे वीडियो साझा कर रहे हैं, जिनमें ई-20 पेट्रोल से इंजन की कार्यक्षमता और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि ऐसे दावों के समर्थन में कोई प्रमाणित वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं और ई-20 ईंधन निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों के लिए सुरक्षित है।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →