Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

लखनऊ में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

Published on: 01-03-2025

शकील अहमद 

लखनऊ। सरोजनी नगर स्थित ग्राम चंद्रावल में आयुष आपके द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ राज कुमार यादव के दिशा-निर्देश में यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर चंद्रावल की प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ बबीता केन ने शिविर में उपस्थित मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके साथ ही, उन्होंने सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की। मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का यह प्रयास अनूठा था, और विशेष रूप से ग्रामीण समाज के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ।

 

औषधीय मसालों के उपयोग

डाॅ केन ने शिविर में घरेलू मसाले के औषधीय प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने हल्दी, सोंठ, काली मिर्च, जीरा, लौंग, जायफल, सौंफ, मेथी, पिपली, इलायची, दालचीनी और अजवायन जैसे मसालों के स्वास्थ्य लाभ बताये। इन जानकारी ने ग्रामवासियों को न केवल उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया, बल्कि पारंपरिक चिकित्सा विधियों की चिकित्सा शक्ति से भी परिचित कराया।

इस शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सालय के फार्मास्टिक सुरजन लाल, श्रामस्वरूप, सर्वेश रावत और श्रीमती सुमनलता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामवासियों ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया, जिससे यह शिविर एक सफल पहल बन गया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।