Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा दस सूत्रीय ज्ञापन

Published on: 10-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के पदाधिकारियों ने किसान संबन्धित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सचिन यादव को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल ने कहा है कि, राजस्व विभाग के रजिस्टार राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार यादव द्वारा पत्रावली स्वीकृत और रजिस्ट्री करण के नाम पर दस हजार से पन्द्रह हजार प्रति पत्रावली की वसूली करके किसानों का शोषण किया जा रहा है, जिसको अविलम्ब रोका जाए।

तो वही हल्का लेखपाल तुषार साहू व राजस्व निरीक्षक द्वारा गलत पैमाइश कर क्षेत्र में किसानों को आपस में लड़ाया जा रहा हैं, तथा ग्राम सभा भौसी में गाटा संख्या 1346 में कब्जा करवाने की नीयत से गलत पैमाइश की गई है, तथा बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक र्निबाधित विद्युत आपूर्ति दी जाए।

ग्राम सभा राघवपुर में अहोरवादीन पुत्र औसान के दरवाजे विद्युत पोल की अति आवश्यकता हैं जिसे अविलम्ब लगवाया जाए, तथा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाए जाने की बात कही है, तथा एक्सरे मशीन को लगातार चलाया जाए जिससे गरीब सहित आम जनमानस को लाभ मिल सके।

तो वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा धन वसूली के उद्देश्य से भूमि पैमाइश के नाम पर तथा वसीयत के नाम पर राजस्व विभाग द्वारा धन उगाही की जा रही हैं, जिसको अविलम्ब रोका जाए, और आम जनमानस को राहत मिल सके।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, तहसील अध्यक्ष रामनरेश गौड़, उपाध्यक्ष श्रीनाथ, ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश कुमार, महिला ब्लॉक अध्यक्ष नशरीन बानो, महामंत्री मंजूलता सोनी, बेचालाल पांडेय, अमर नाथ, रामलखन सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।