Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

बिजनौर पुलिस ने चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published on: 05-03-2025

शकील अहमद 

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्र कार्यवाही के क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन कमिश्नरेट लखनऊ निपुण अग्रवाल व अपर पुलिस उपयुक्त अमित कुमावत के कुशल निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर विकास कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह थाना बिजननौर लखनऊ द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय के मु0अ 0संख्या 59/25 धारा धारा 305(a) /317(2) बी.एन. एस. में प्रकाश में आये अभियुक्त सुहेल अहमद पुत्र नफीस नि० कटरा मोहल्ला कस्बा व थाना बिजनौर लखनऊ उम्र 20 वर्ष, कृष्ण कुमार रावत पुत्र धर्मेन्द्र रावत निवासी थाना बिजनौर जनपद लखनऊ उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

दिनांक 26/02/2025 को थाना क्षेत्र बिजनौर के स्पर्श पैराडाइज रहीमाबाद में वादी विवेक जोशी पुत्र नारायण दत्त जोशी निवासी 41/212 मुन्नीलाल बिल्डिंगना नरही थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ के घर का आज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर घर से ₹10000 दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी, 43 इंच एलजी का टीवी व अन्य घरेलू सामान चोरी किया गया था।

जिसपर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/25 धारा 305(a)/317(2) बी एन एस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था। जिसमें बिजनौर थाना पुलिस द्वारा माल मुलजिमान की तलाश जारी थी। दिनांक 5/03/2025 को बिजनौर ईदगाह के पास से दो चोर सोहेल अहमद पुत्र नफीस निवासी कटरा मोहल्ला कस्बा व थाना बिजनौर लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष तथा कृष्णा रावत पुत्र धर्मेंद्र रावत निवासी जे बी स्कूल बिजनौर के पास कस्बा व थाना बिजनौर जनपद लखनऊ उम्र करीब 18 वर्ष के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी किए गए एलजी टीवी बरामद किया गया।

तथा शेष चोरी का सामान उनके साथी अमरेंद्र रावत पुत्र रमाशंकर रावत निवासी कमलापुर थाना बिजनौर जनपद लखनऊ उम्र 18 वर्ष व जैद पुत्र आफताब निवासी पटवारी मोहल्ला कस्बा थाना बिजनौर उम्र 20 वर्ष के पास होना बता रहे हैं।

जिनकी तलाश जारी है बरामद माल के शिनाख्त वादी मुकदमा द्वारा अपने चोरी किए गए टीवी होने के संबंध में की गई। अभियुक्त सोहेल व कृष्णा रावत को गिरफ्तार कर न्यायक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। फरार अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक अभी रक्षा में भेजा जाएगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।