Breaking News
अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!

भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है : सुबोध कांत सहाय

Follow

Published on: 01-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम का आयोजन की गई। प्रेस वार्त्ता को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष सहजादा अनवर एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी ने संबोधित किया।

सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में आम जनता से 400 सीट मांगा, इसके पीछे भाजपा का मंशा संविधान बदलने का था। परन्तु आम जनता ने भाजपा के गलत सोच को रोका।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को संसद के अंदर अपमानित करने का कार्य किया।
प्रतिपक्ष नेता राहुल गाँधी ने जातीय जनगणना की बात सड़क से लेकर सदन तक उठाया।

अंततः केंद्र सरकार को इसकी मंजूरी देनी पड़ी लेकिन भाजपा की मनसा जातीय जनगणना के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को न्याय देने की नहीं थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता के कारण जातीय जनगणना हम सबों के बीच में होगी।

इससे समाज को बहुत बड़ा लाभ होगा। भाजपा के नेतृत्व ने आदिवासियों के मान सम्मान के लिए जातीय जनगणना में सरना धर्म कोड का प्रावधान नहीं किया। यह घोर चिंतनीय विषय है। आम जनता को इस पर सतर्क होने की आवश्यकता है।

हमारे नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के लिए गए निर्णय के आलोक में नोटबंदी पर भी सवाल खड़े किए थे। नोट बंदी करना भाजपा की बहुत बड़ी भूल थी। कांग्रेस पार्टी संपूर्ण राष्ट्र में और झारखंड प्रदेश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन बड़ी पैमाने में कर रही है।

इसका मुख्य उद्देश्य है। आम जनता को जागरूक करना जिसे केंद्र सरकार के नीति से भारत के संविधान पर बहुत बड़ा कुठाराघात पहुंच रहा है और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला स्तर, प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर और गांव स्तर पर इस अभियान को लेकर जाएंगे और आम जनता को जागरूक करेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने देश की खातिर अपना पूर्ण समर्थन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिया। हमारी सेवा ने वीरता के साथ आतंकवादियों को और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, लेकिन एकाएक सीजफायर की घोषणा हो गई।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचा रही है तथा इसका इस्तेमाल मनमाने ढंग से कर रही है।

भाजपा सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर अनेकों कार्य कर रही है। वक्फबोर्ड के संबंध में भी हड़बड़ी में लिया गया निर्णय है। अनेकों परिस्थितियां हैं जो भारत के संविधान को भारी क्षति भाजपा के राज्य में हो रही है। इससे हर व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक हो गया है।

प्रेस वार्ता कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश शहजादा अनवर, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, संजीव श्रीवास्तव, सलीम खान, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू अरुण सिंह, अमित श्रीवास्तव, सन्नी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।