Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

दिल्ली और मिल्कीपुर जीत के जश्न में डूबे भाजपाई , नेताओं ने कहा रच दिया इतिहास

Published on: 09-02-2025

ऊंचाहार, रायबरेली। दिल्ली राज्य विधान सभा चुनाव और यूपी के मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और पटाखे दागकर तथा मिठाई बांटकर खुशियां जाहिर की ।

नगर के मुख्य चौराहा पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और भाजपा की जीत पर जमकर नारेबाजी की । चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा गोले दागकर अपनी खुशी जाहिर की । इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता ने कहा कि दिल्ली की जीत ऐतिहासिक है।

दिल्ली की जनता को आप के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है । अब दिल्ली में विकास के लिए नई सरकार बनने जा रही है । उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश से सपा समाप्त होने जा रही है । मिल्कीपुर व दिल्ली चुनाव प्रचार में मै वहां गया था , हमने वहां के जन जन में भाजपा के लिए समर्थन प्यार देखा था , जिसका आज परिणाम सामने है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, सुशील कौशल ,विनीत कौशल ,पंकज तिवारी ,सोनू सोनी गुड्डन यादव, अरविंद शर्मा, विजयपाल, मोहन चौरसिया, संदीप पटेल अमरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।