Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन पर हिंडालको ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Published on: 14-06-2025

प्रयास फाउंडेशन द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

रेणुकूट(सोनभद्र)। विश्व रक्तदाता दिवस और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन के अवसर पर हिंडालको ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शिविर का उद्घाटन हिंडालको हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम त्रिपाठी, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोनिका गुगलानी और डॉ. प्रवीण पारगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

यह आयोजन प्रयास फाउंडेशन की पहल “एक मुहिम जिंदगी बचाने की” और हिंडालको ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में कुल 18 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 8 रक्तदाताओं ने मौके पर रक्तदान किया। शेष डोनरों को भविष्य में आवश्यकता अनुसार बुलाया जाएगा।

प्रमुख रक्तदाताओं में गौतम अग्रवाल, अमित चौबे, संदीप शाह, सुनील चंद्र पांडे, संजीव कुमार मिश्र, अभिषेक यादव, शुभम कुमार गिरी, प्रियंका सिंह और मंजू सिंह शामिल रहे।

प्रयास फाउंडेशन की ओर से संस्थापक दिलीप दुबे, रक्तदान प्रभारी अमित चौबे, प्रबंधक गौतम अग्रवाल एवं संदीप शाह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

वहीं, हिंडालको ब्लड बैंक की टीम से अयन राय, उत्तम कुमार मन्ना और अजीत अस्थाना ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।अयन राय ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो, वजन 45 किलोग्राम और हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम हो, वह हर 90 दिन में रक्तदान कर सकता है।

वहीं, अजीत अस्थाना ने बताया कि महिलाएं भी वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकती हैं, जिससे उन्हें फ्री हेल्थ स्क्रीनिंग का लाभ भी मिलता है। इस शिविर का नेतृत्व अमित चौबे ने किया, जिनकी व्यवस्था की सभी ने सराहना की।

संस्थापक दिलीप दुबे ने बताया कि यह पहली बार है जब कुमार मंगलम बिड़ला जी के जन्मदिन पर रेणुकूट यूनिट में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, और भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। संस्था की ओर से सुनील अग्रवाल, संतोष दीक्षित, कृष्णा अग्रवाल,अमित पांडेय,विभव श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।