Breaking News
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूछा, क्या पुलिस को सिर्फ गोलियों का सामना करना चाहिए और जवाबी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। भारत समाचारयूके-भारत एफटीए में यूके के कई प्रमुख हितों को छोड़ दिया गया है: हाउस ऑफ लॉर्ड्स की रिपोर्टपाकिस्तान की अदालत ने पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कियाईरान संघर्ष के बीच इंडिगो ने यात्रा सलाह जारी की: त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद से आने-जाने वाली उड़ानें 28 फरवरी तक रद्द | भारत समाचारएपस्टीन मामला: हिलेरी और बिल क्लिंटन सदन में गवाही देंगेचर्च संस्था द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानूनों को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस दिया। भारत समाचारभारत-अमेरिका व्यापार समझौता: रूसी तेल से जुड़ा 25% दंडात्मक शुल्क ख़त्म? यहाँ हम क्या जानते हैं‘दुर्व्यवहार, मेज थपथपाई और चले गए’: एसआईआर को लेकर चुनाव प्रमुख पर ममता के तीखे हमले पर चुनाव आयोग का पलटवार | भारत समाचारचीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान गहरे समुद्र में दुर्लभ खनिजों का दोहन कर रहा है‘हम आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं’: बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने विश्व संस्था का समर्थन किया क्योंकि पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के मैच का बहिष्कार किया | क्रिकेट समाचार

C-Vigil एप पर करें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई

Follow

Published on: 14-04-2024

स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष के लिए चुनाव आयोग की पहल

जागरूक बनें और चुनाव के निष्पक्ष संपादन में प्रशासन का सहयोग करें

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा चुनाव 2024 में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में आयोग के साथ साथ मतदाताओं की भी सजग भूमिका जरूरी है। जब तक मतदाता चुनाव में प्रलोभन देने के हथकंडों को आंख बंद करके यूं ही देखते रहेंगे, तब तक इस पर रोक लगाना संभव नहीं है। इसके लिए चुनाव आयोग ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए C-Vigil मोबाइल एप मतदाताओं के लिए बनाया है।

सी-विजिल एप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत कर सकते हैं। मोबाइल के प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है । आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन होने पर सी-विजिल एप में अपने मोबाइल नम्बर से लॉग इन (Login) कर आम नागरिक अपने शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकते हैं।

क्या नाम और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है?

सी-विजिल एप पर शिकायत करने के लिए नाम व मोबाइल नम्बर देने की कोई बाध्यता नहीं है, परन्तु अगर शिकायतकर्ता अपना नाम व मोबाइल नम्बर देते हैं तो शिकायतकर्ता एप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकते हैं। अगर शिकायतकर्ता द्वारा अपना नाम एवं मोबाइल नम्बर दिया जाता है तो भी यह सार्वजनिक नहीं हो सकता है । चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बेखौफ होकर आयोग के “आंख नाक कान” बनकर सजक मतदाता की भूमिका निभायें।

शिकायत का निष्पादन कैसे होता है?

शिकायत को निष्पादित करने की समयावधि 100 मिनट है। आम नागरिक द्वारा शिकायत दर्ज होने पर रिटर्निंग आफिसर द्वारा अपने नजदीक के उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) को शिकायत स्थल पर भेजा जाता है। शिकायत की प्राथमिक तौर पर पुष्टि के बाद रिटर्निंग आफिसर के पोर्टल पर भेजा जाता है तथा रिटर्निंग आफिसर द्वारा शिकायत के निस्तारण के क्रम में निर्णय लिया जाता है ।

एप से क्या-क्या शिकायत दर्ज करा सकते हैं?

आम तौर पर सी-विजिल एप में धनराशि वितरण, गिफ्ट / कूपन वितरण, शराब वितरण, पैसा बांटने के लिए कूपन का वितरण, महिलाओं को साड़ी बांटने सहित अन्य प्रकार से प्रलोभन देने की शिकायत की जा सकती है । बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी देकर मतदाताओं को लुभाने या डराने की भी श‍िकायतें की जा सकती हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।