Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

चौहान गुट ने पीढ़ी चौराहा व्यापार मंडल का किया गठन, अजय कांत मौर्या सर्व सम्मति से चुने गए अध्यक्ष

Published on: 23-01-2025
  • गैर प्रांतों सहित अन्य जिलों में चौहान गुट की बढ़ी मांग, प्रदेश अध्यक्ष का बुलावा -एसके सोनी

सद्दीक खान 

रायबरेली। जनपद व आसपास के जिलों के व्यापारियों के लिए बेहतर व सराहनीय कार्य करने वाले चौहान गुट की लगातार कमेटियों के गठन व जिला व गैर प्रांतों से बुलावा के बाद यह कहा जा सकता है, चौहान गुट व्यापारी हित के लिए कार्य कर रहा है। एक बार फिर व्यापारियों की मांग पर बुधवार को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चौहान अध्यक्षता में यूपी के अमेठी जिला में पीढ़ी चौराहा व्यापार मंडल का गठन किया गया।

जिसमें अजय कांत मौर्या को पीढ़ी चौराहा का सर्व संपति से अध्यक्ष चुना गया साथ ही मोहन लाल मौर्या को कोषाध्यक्ष, दिनेश तिवारी संगठन मंत्री, दिनेश मौर्या वरिष्ठ महामंत्री, राम सनेही उपाध्यक्ष, रवि तिवारी मीडिया प्रभारी, संरक्षक में दिलीप मौर्या, हरिकेश, मो०हनीफ, नवीन कुमार मौर्या, अजय सोनी वरिष्ठ सचिव राज बहादुर पाल, सूर्यकांत तिवारी, धर्मेंद्र यादव, भोलाराम मौर्या, इंद्रजीत मौर्या अमरीश मौर्या, शिवम् मौर्या, सूर्य कुमार सिंह, राज बहादुर मौर्या, संतोष गुप्ता, डॉ० बॉस जी, शनि सिंह अर्जुन मौर्या, सूर्य प्रताप सिंह, हरि राम, फतेह बहादुर मौर्या, अंकित मौर्या, अनिल मिश्रा, दान बहादुर मौर्या मनोज मौर्या संरक्षक (प्रधान) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ के साथ चौहान गुट के प्रदेश व जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने फूलमाला व मिठाई खिला कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान ने कहा कि आज से पीढ़ी चौराहा व्यापार मंडल के हर समस्या की जिम्मेदारी मैं लेता हूं, किसी भी प्रकार का व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अप मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने कहा जनपद, गैर जनपद के व्यापारियों के उत्पीड़न में निस्तारण के साथ लगातार चौहान गुट सक्रिय है।

खबरों के बाद गैर प्रांतों से भी प्रदेश अध्यक्ष का बुलावा आ रहा है, जल्द ही श्री चौहान अन्य प्रांतों के व्यापारियों से मुलाकात के लिए निकलेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चौहान के साथ प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, यूपी मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी, जिला अध्यक्ष मो०उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान आदि मौके पर मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।