Box Office Report: ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और 23 दिनों के भीतर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.
Box Office Report: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नहीं दिख रही है. मोस्ट पॉपुलर फिल्म वीकडेज में भी टिकट काउंटर पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के 23 दिनों बाद भी मूवी धुआंधार कमाई कर रहा है और इसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं अब तक छावा ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.
छावा ने 23वें दिन कमाए इतने करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छावा ने 23वें दिन यानी शनिवार को सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 9.38 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 501.68 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 31 करोड़ की शक्तिशाली कमाई की थी. वहीं पहले वीक में इसने 219.25 करोड़, दूसरे वीक में 180.25 करोड़ और तीसरे वीक में 84.05 करोड़ कमाए.
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 5: 25.25 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 6: 32 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 7: 21.5 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 8: 23.5 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 9: 44 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 10: 40 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 11: 7.2 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 12: 18.5 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 13: 23 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 14: 4.58 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 15: 4.92 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 16: 22 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 17: 24.25 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 18: 7.75 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 19: 5.4 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 20: 6.15 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 21: 5.5 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 22: 6.25 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 23: 9.38 करोड़
Chhaava Total Collection 501.68 करोड़
छावा के बारे में
लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित, छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा, नील भूपालम और डायना पेंटी भी हैं. छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी.