Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

एनटीपीसी सिंगरौली में सीआईआई के ऑडिटर्स का दो दिवसीय दौरा

Published on: 12-04-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली में दिनांक 10 एवं 11 अप्रैल 2025 को सीआईआई (कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) के तत्वावधान में दो दिवसीय ईएचएस (एनवायर्नमेंट हेल्थ एंड सेफ़्टी) ऑडिट का आयोजन स्थानीय ट्रेनिंग सेंटर परिसर में किया गया।

इस ऑडिट में लीड असेसर नितिन देशपांडे एवं को-असेसर गोपाल कृष्ण नटराजन उपस्थित रहे। ऑडिट के दौरान परियोजना के विभिन्न विभागों में पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित कार्यप्रणालियों का गहन निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात् एनटीपीसी सिंगरौली के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत, ऑडिटर्स द्वारा स्थानीय अंबेडकर स्कूल, शक्तिनगर के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को स्वच्छता किट एवं धूप से बचाव के लिए छाता वितरित किया गया। यह पहल स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।

इसी कड़ी में स्थानीय वनिता समाज में बीते 8 अप्रैल 2025 से चल रहे पाँच दिवसीय साबुन एवं मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला में ऑडिटर्स ने अपना दौरा किया, जहां उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

दिनांक 11 अप्रैल 2025 को एनटीपीसी सिंगरौली के प्रशासनिक भवन में एक उच्च स्तरीय समापन बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों के उच्चाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में दो दिवसीय ऑडिट के दौरान प्राप्त निरीक्षण बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा सुधारात्मक सुझावों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर जोसेफ बास्टियन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने सीआईआई टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा की, “एनटीपीसी सिंगरौली सदैव ईएचएस के मानकों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। यह ऑडिट हमें अपनी कार्यप्रणालियों को और सशक्त बनाने की दिशा में मार्गदर्शन देगा।”सीआईआई ऑडिटर्स दौरे का संयोजन सुरक्षा विभाग के एन के देवांगन एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

 

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।