Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत निकाली गयी स्वच्छता जागरूकता रैली

Published on: 26-09-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अन्तर्गत दिनांक 26 सितम्बर 2025 को प्रात: 10:00 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाला गया।

जो एमजीआर बस्ती होते हुये एनटीपीसी गेट पर आकर समाप्त हुआ। स्वच्छता जागरुकता रैली के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘स्वच्छता और विकसित भारत’ के अन्त: सम्बन्ध के नारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के द्वितीय सत्र में परिसर स्थित कक्ष तीन में एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता परिसर प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने किया।

डॉ० प्रदीप ने अपने सम्बोधन में स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण के लिए यथाशक्ति एक कदम अवश्य आगे बढ़ाने का आह्वान किया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये डाॅ मानिक चंद पाण्डेय ने एनएसएस संकल्पना की ओर सभी का ध्यान केंद्रित किया कि भारतीय दर्शन में समाज सेवार्थ ही ज्ञान प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसमें एनएसएस महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए डाॅ दिनेश कुमार ने सभी स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारी डाॅ विनोद कुमार पाण्डेय और डॉ छोटेलाल प्रसाद के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनोद कुमार पाण्डेय और सहभागियों का स्वागत डॉ छोटेलाल प्रसाद ने किया।

जिसमें एनएसएस इकाई प्रथम और तृतीय के स्वयंसेवकों ने सहभाग किया। संगोष्ठी में डाॅ मनोज कुमार गौतम, डॉ अपर्णा त्रिपाठी, डाॅ अविनाश कुमार दूबे, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा सहित हिमांशु, राजन, पंकज, तब्बशूम, ज्योति, शिवानी, खुशी, सपना का योगदान अनुकरणीय रहा। आयोजन का समापन राष्ट्रगान गायन के पश्चात हुआ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।