Wednesday, 28 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार हुए●हैदराबाद में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या का खुलासा●दस दिन में चार चुनाव, दुनिया की राजनीति लेगी नया मोड़●बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब मजबूत, तटीय राज्यों में अलर्ट●लूला की जीत पर ट्रंप के सवाल से ब्राजील में तनाव●सूडान में अकाल का खतरा, करोड़ों लोग भोजन को तरसे●एआई दौड़ तेज, एंथ्रोपिक के आईपीओ ने बढ़ाई हलचल●गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स चढ़ा●दिल्ली में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार हुए●हैदराबाद में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या का खुलासा●दस दिन में चार चुनाव, दुनिया की राजनीति लेगी नया मोड़●बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब मजबूत, तटीय राज्यों में अलर्ट●लूला की जीत पर ट्रंप के सवाल से ब्राजील में तनाव●सूडान में अकाल का खतरा, करोड़ों लोग भोजन को तरसे●एआई दौड़ तेज, एंथ्रोपिक के आईपीओ ने बढ़ाई हलचल●गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स चढ़ा
राजनीति

सीएम योगी ने विधानभवन में अनेक कार्यों का किया शुभारंभ

2 August 2026, 12:59 pm  |  लोकायत दर्पण

*सीएम योगी ने विधान परिषद् की डिजिटल लाइब्रेरी, विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया*

मुख्यमंत्री ने मुख्य भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर तथा विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो का किया शुभारंभ*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक से पहले रविवार को विधान भवन में अनेक विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य, विधान भवन भूतल स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके पश्चात विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो समेत अनेक कार्यों का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर जैसे बने मॉडल के भीतर बैठकर उत्तर प्रदेश के इतिहास व विरासत को संजोती धार्मिक तस्वीरों को देखा। यूपी की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य आदि की झलक भी देखी। उन्होंने पॉडकास्ट स्टूडियो का अवलोकन किया। सदन के भीतर जाकर भी वहां की व्यवस्थाओं आदि का भी जायजा लिया।

इसके पहले विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →