Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

सीएमओ ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published on: 20-01-2025

रायबरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्रा ने बताया है कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 18 से 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिशन परिवार विकास अभियान के तहत नव विवाहित जोड़ों को शगुन किट भी बांटी जाएगी, इस दौरान सास बेटा बहू सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्रा ने बताया कि सुदूर ग्रामीण के पिछड़े क्षेत्रों में इस पखवाड़े में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी देंगी। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी देने के साथ ही गर्भ निरोधक साधन भी उपलब्ध कराएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया। सारथी वाहन की मदद से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ राकेश कुमार, राकेश प्रताप, डी एस अस्थाना, अंजलि, रत्नाकर पांडे, हिमांशु श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार, संतोष सिंह, पूनम, विकास वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।