Breaking News
नासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचार

100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें : सीएमओ

Published on: 13-12-2024

-अभियान की हकीकत जानी सीएमओ अमावां ब्लाक में किया भ्रमण

रायबरेली। रायबरेली सहित प्रदेश के 15 जनपदों में 100 दिवसीय सघन टी बी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ सात दिसंबर को हुआ था। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्रा विकासखंड अमावां पहुंचे और इस अभियान की हकीकत जानी। उन्होंने सीएचसी पर लैब सहित अभियान की अन्य गतिविधियों का जायजा लिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने साल 2025 में क्षय उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। जिसमें कुछ ही समय बचा है। इस अभियान की गंभीरता को समझें और सफल बनाने के लिए कमर कसें तथा कोई कसर न छोड़ें।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम सिंह ने बताया कि 100 दिवसीय इस अभियान में 60 साल के ऊपर के मरीजों, जिनको डायबिटीज और लो बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) है व सामूहिक रूप से रह रहे लोगों की स्क्रीन की जा रही है और जिसमे भी टीबी के संभावित लक्षण दिखते हैं , उसी दिन उसके बलगम की ट्रनॉट मशीन द्वारा जांच की जा रही है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस.अस्थाना ने कहा कि अभियान का एक महत्वपूर्ण पक्ष है टीबी रोग के लक्षणों के बारे में समुदाय में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना जिससे कि लोग स्वयं से इलाज के लिए आयें। इसके साथ ही लोगों को यह भी बताना कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। नियमित दवाओं और पौष्टिक भोजन के सेवन से यह पूरी तरह ठीक हो जाती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ रोहित कटियार ने बताया टी०बी० की जांच और इलाज बिल्कुल मुफ्त है।

वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्र बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी घर ना छूटे। घर- घर जाकर लक्षण पता कर रहे है। लक्षण पाए जाने पर बलगम कलेक्ट कर रहे हैं. जब हर घर की स्क्रीनिंग करेंगे तभी लक्ष्य पूरा कर पाएंगे।

इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था विश्वास संस्थान द्वारा 11 टी०बी० मरीजों को गोद लिया गया और उन्हें पोषण पोटली दी गयी।

इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी डॉ अभिजीत सिंह, डॉ आकांक्षा, डॉ सुनील सिंह, प्रमिला, अजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।