Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

कांग्रेस-सपा का गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चल सकता-स्वाती सिंह

Published on: 24-10-2024

शकील अहमद

लखनऊ। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने दावा किया है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन जल्द ही बिखर जाएगा। यह 2027 तक नहीं चलने वाला है। उपचुनाव में कांग्रेस को मनमाफिक विधानसभा सीटों का न मिलना इसी का संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उप्र के उपचुनाव में अधिकतम सीटों पर कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में भी मीडिया के अनुमान के विपरित रिजल्ट रहा।

कांग्रेस तो मतगणना से पूर्व लड्डू भी मंगा चुकी थी, लेकिन मैं वहां डेढ माह तक रहकर जमीनी हकीकत को परखा था। मैंने दावा किया था कि हरियाणा में सत्य की जीत होगी। असत्य ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता। स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन विचारधारा पर आधारित नहीं है। कोई वहां झुकने वाला भी नहीं है। उनका तो सिर्फ भाजपा को हराना मकसद है। इस तरह का कोई भी गठबंधन ज्यादा दिन तक नहीं चलता।

उपचुनाव में भी यही हुआ और जब सपा ने कांग्रेस के मनमाफिक टिकट नहीं दिया और हर जगह अपने प्रत्याशी उतार रही है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारियों के लिए सभी जगहों पर प्रभारी नियुक्त कर दिये थे। वह एक राष्ट्रिय पार्टी है। ऐसे में वहा सपा के गोंद में बैठकर कितने दिन तक उप्र में तीर चलाने का प्रयास कर सकती है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।