Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

पार्षद गीता देवी ने जयराज पूरी में सड़क नाली सुधार कार्य का किया शिलान्यास

Published on: 17-12-2024

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में दिन मंगलवार को पार्षद समिति की अध्यक्ष एवं पार्षद गीता देवी गुप्ता के नेतृत्व में हाइडिल कॉलोनी, जयराज पूरी में एक महत्वपूर्ण सड़क नाली सुधार कार्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्षद गीता देवी ने बताया कि राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर , नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह जी के आशीर्वाद से सड़क नाली सुधार कार्य का आयोजन किया।

इस कार्य के दौरान गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारे क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। आज यह कार्य हमारे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और कदम है, जिसमें सड़क और नाली की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इससे न केवल सड़क की सफाई में सुधार होगा, बल्कि जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा।

इस प्रकार के कार्यों को हम निरंतर जारी रखेंगे ताकि हमारे क्षेत्र में बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित किया जा सके। यह कार्य हरिश्चंद्र कुशवाहा के मकान से राजेश शर्मा के मकान तक किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी स्थानीय नागरिकों का सक्रिय सहयोग रहा। सड़क और नाली के शिलान्यास के इस कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित मार्ग मिलेगा।कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों और समाजसेवियों ने भाग लिया।

इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ,के.के. श्रीवास्तव ,सूरज सिंह चौहान, दिलीप, प्रदीप, सुनीता श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, आकाश, दीपक शाह, रीता शुक्ला, राकेश कुमार शर्मा, दीपक शाह, यादव जी, जितेंद्र मैनेजर, राम गुलाबचंद मिश्रा, अनवर कुरैशी, अश्वनी सिंह, के.के. श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।