Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

पार्षद नें इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Published on: 06-02-2025

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दिन गुरुवार को वार्ड सरोजनी नगर सेकेंड 18 अलीनगर सुनहरा में विनोद ट्रेडर्स से गजेंद्र यादव के घर होते हुए दिनेश पाल के घर तक नाली एवं इंटरलॉकिंग का नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को पूरी विधि विधान से पूजा- पाठ कार्य करवाकर प्रीतम सिंह, व रामानंद सैनी से नारियल तुड़वाकर एवम, उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा से शुभारंभ कर कार्य का शिलान्यास पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के द्वारा किया गया।

यह रोड लगभग 20-25 वर्षो से कच्चा व जल भराव एवं गडढो से युक्त था तथा यहां के आर डी पी सिटी कालोनी अलीनगर सुनहरा गांव के लोगों को आने-जाने की बहुत बड़ी समस्या बनी हुई थी। 24.86 लाख रुपए कीडूडा विभाग निधि से इस 150 मीटर लंम्बे नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का नवनिर्माण कार्य आर डी पी सिटी कालोनी अलीनगर सुनहरा गांव में किया जाएगा।

जिससे गांव व कालोनी के लोगों को काफी राहत मिलेगी जिसके लिए पार्षद एवं वहां के निवासियों ने आप सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार,
विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह , महापौर सुषमा खर्कवाल नगर अध्यक्ष आनंद द्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, एवं मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव, के सहयोग और आशीर्वाद से इस आर डी पी सिटी कालोनी व अली नगर सुनहरा गाँव में ये निर्माण कार्य होने जा रहा हैं।

इस कार्यक्रम में पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के साथ पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,जयराम यादव, उमाशंकर वर्मा बूथ अध्यक्ष, फूलचंद गौतम, राजेश कुमार वर्मा, राम मनोहर तिवारी, नवीन सिंह, अनुपम गुप्ता, नीतीश मिश्रा, कुमुंद सिंह, राजू सिंह, प्रज्ञा सिंह बूथ अध्यक्ष, मीरा गुप्ता, पूनम सिंह, किरण, बीनू सिंह, प्रतीक्षा सिंह, काजल यादव, पल्लवी यादव, शैलेंद्र यादव, अशोक कुमार गुप्ता, योगेश कुमार ललित, कमलेश सिंह, दिनेश पाल, अनिकेत, महेंद्र, अंजनी कुमार शुक्ला, अतुल सिंह, जितेंद्र, अवतार सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, और आर डी पी सिटी कालोनी व अलीनगर सुनहरा गाँव के तमाम लोग उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।