Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

बदाली खेड़ा में सड़क नाली कार्य का पार्षद राम नरेश रावत ने किया शिलान्यास

Published on: 15-01-2024

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित दिन रविवार को वार्ड सरोजनी नगर सेकेंड के बदाली खेड़ा में अनिल सचान की गली व आजाद नगर में अजरा खान के घर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी के प्लाट तक कच्ची जर्जर पड़ी सड़को का पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट ने इंटरलॉकिंग सड़क और नाली बनवाने के लिए शिलान्यास किया।

बदाली खेड़ा कालोनी में 50मीटर लंबी चार मीटर चौंडी वा आजाद नगर में 70 मीटर लंबी चार मीटर चौंडी इंटरलाकिंग सड़क नाली का निर्माण महापौर निधि से करवाया जा रहा है। वार्ड के पार्षद राम नरेश रावत ने वार्ड सरोजनीनगर प्रथम की अपनी पुरानी प्रथा को जारी रखते हुए बदाली खेड़ा में महिपाल सिंह से व नील मणि रावत से अपनी उपस्थिति में नारियल तोड़वा कर विधि विधान से पूजा पाठ करवाकर कार्य का शिलान्यास करवाया।

इंटरलाकिंग सड़क नाली का निर्माण कार्य पंद्रह लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्षद राम नरेश रावत के साथ प्रीतम सिंह, सतीश रावत, महिपाल सिंह, संतोष त्रिपाठी, अभय द्रिवेदी, संजय रावत, गोपाल रावत, नील मणि रावत, वीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, आनंद स्वरूप राठौर, उमेश कुमार, राम कुमार उर्फ बेचा लाल , राम, मनीष साहू, नीरज ,आनंद कुमार, श्याम सुंदर राठौर, रंजीत राठौर, दीपक कुमार, संतोष शर्मा, राज कुमार राजू ,शिव मंगल त्रिपाठी, मंजू देवी, मीना देवी, राजेश्वरी देवी ,रोशनी माला देवी, शालिनी, निशा सिंह, दुर्गा देवी,अंकिता साहू, किरण देवी व कालोनी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लोगो ने रोड निर्माण की खुशी में आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विधायक राजेश्वर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जीको धन्यवाद किया और कहा कि माननीय विधायक राजेश्वर सिंह जी सांसद कौशल किशोर जी महापौर सुषमा खर्कवाल जी नगर अध्यक्ष आनंद द्रिवेदी जी के अथक प्रयास से ही इंटरलॉकिंग सड़क नाली का निर्माण कार्य हो रहा है। बीस वर्षो से यहां के निवासी दलदल वा कच्ची सड़क पर रह रहे थे स्कूल के बच्चो को स्थानीय लोगो को आने जाने में बहुत समस्या होती थी। अब यहां के निवासियों को पक्की सड़क नाली निर्मित होकर मिलने जा रही है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।