Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नामांकन पर उमड़ा जन सैलाब

Published on: 30-04-2024

शुभ मुहूर्त में लखनऊ से राजनाथ सिंह और मोहनलाल गंज से कौशल किशोर ने भरा नामांकन पर्चा

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, सुषमा खर्कवाल मेयर सहित कई गणमान्य हस्तियां हुई शामिल

शकील अहमद

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की सीटों में से कई प्रतिष्ठा वाली सीटें मानी जाती हैं। खास तौर पर लखनऊ सीट से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं तो लखनऊ के ग्रामीण इलाके की सीट मोहनलालगंज सु. सीट पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर को भाजपा ने फिर प्रत्याशी बनाया है। दिन सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नगर विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने नामांकन पर्चा भरा।

100 से अधिक स्थानों से होकर दो किमी लंबी रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय से शुरू हुआ और लखनऊ कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, सुषमा खर्कवाल मेयर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। दोनों ही नेता तीसरी बार संसदीय सीट के लिए नामांकन भरा।

रक्षा मंत्री लखनऊ के लिए और कौशल किशोर मोहनलालगंज के लिए नामांकन किया। रोड शो के दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह चेयरमैन सहकारिता बैंक, संजय सिंह चौहान पुर्व जिला अध्यक्ष, शंकरी सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता के नेतृत्व में प्रत्याशी राजनाथ सिंह और कौशल किशोर को फूलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जगह जगह हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जोरदार जय श्री राम का नारा लगाया और अबकी बार 500 पार के नारा लगाकर लोगो से अपील की।

मौके पर राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कौशल किशोर सहित सभी गणमान्य ने अभिवादन स्वीकार किया और हार्दिक शुभकामनाएं वा बधाई दी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।