Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

राम कथा के चौथे दिन साध्वी शिवांगी गोस्वामी को सुनने के लिए उमड़ा जन सैलाब

Published on: 06-10-2024

महराजगंज, रायबरेली। चोप सिंह का पुरवा मजरे सिकंदरपुर गांव में नवरात्रि के अवसर पर चल रही राम कथा में चौथे दिन साध्वी शिवांगी गोस्वामी को सुनने के लिए उमड़ा जन सैलाब तथा लोगों ने किया कथा का रसपान।नवरात्रि के शुभ अवसर पर अयोध्या से आयी साध्वी शिवांगी गोस्वामी एवं उनकी टीम के नेतृत्व में पूरे चोप सिंह सिकंदरपुर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

जिसमे गाँव की सभी महिलाएं एवं पुरूष सम्मिलित हुए कलश यात्रा के चतुर्थ दिवस साध्वी शिवांगी गोस्वामी के मुखारबिंदु से रामकथा सभी लोग लगातार सायं 7 से 11 बजे तक सुनते है। जिनमे आज भगवान भोलेनाथ एवं सती मैया की कहानी सुनाई जिसमे उनके पिता के द्वारा निमंत्रण न मिलने पर सती जी गुस्से में जाकर हवन कुंड में कूद जाती है और अपने प्राणों की आहुति दे देती है।

उसके बाद भोलेनाथ जी द्वारा सती को लेकर घूमने पर विष्णु भगवान के चक्र से कटकर जो अंग जहा जहां गिरे वही सभी शक्ति पीठ कहलाये। कलयुग केवल नाम अधारा कहते है जिनमे हम सब प्रभु को याद करते भजन करते हुए सुख का आनंद प्राप्त करे।

कथा में प्रमुख रूप से यजमान तारा सिंह एवं अभयराज सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ,प्रधान डब्बू सिंह पिंटू पांडेय, गोविंद प्रकाश पांडेय, राहुल सिंह, रवि सिंह, रंजीत सिंह, अजीत सिंह, डब्बू सिंह, रामतीरथ प्रजापति एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।