Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

दबंगों का कहर! दलित युवक की पीट-पीट कर की हत्या, ग्रामीणों मे आक्रोश

Published on: 14-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। बीती सोमवार की रात आठ बजे के करीब महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नाथगंज मजरे हलोर गांव में एक व्यक्ति की दबंगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी आरोपियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह शौंच के लिए गया हुआ था घटना के पीछे करीब दो महीने पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट से जोड़ा जा रहा है, हालांकि पुलिस घटना की कई एंगल से जांच कर रही है।

गांव निवासी रामधनी 46 वर्ष पुत्र सत्य नारायण सोमवार की रात आठ बजे के करीब घर से खेतों की ओर शौंच के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में ही शराब के नशे में गांव का ही रोहित पुत्र राम अचल ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर रामधनी ने विरोध किया तो रोहित ने अपने भाई अखिलेश पिता राम अचल और मां के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी और इतना पीटा की वह मरणासन्न हो गया अंततः आरोपी रामधनी को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा मरणासन्न अवस्था में उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पुत्र रंजीत की तहरीर पर पुलिस ने चारों हत्यारोपियों राम अचल उसके बेटे रोहित व अखिलेश तथा राम अचल की पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इनसेट

कुछ दिन पहले ही दोनों पक्षों में हुआ था विवाद

करीब दो महीने पहले मृतक के पुत्र रंजीत और विपक्षी रोहित के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। आरोपियों द्वारा पुराने विवाद को लेकर ही घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

मामले में सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि घटना की गहनता से पड़ताल की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इनसेट

घटना को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

रामधनी का शव मंगलवार को पीएम के बाद घर पहुंचा तो ग्रामीणों में घटना लेकर आक्रोश फैल गया शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के आलावा पांच बीघे जमीन का पट्टा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रधानमंत्री आवास आदि की मांग की।

मौके पर पहुंचे एसडीएम सचिन यादव और सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए और गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान महराजगंज सर्किल क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।