Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

दबंगों ने की दलित युवक की हत्या, विधायक ने शोक संवेदना की व्यक्त

Published on: 16-01-2025
  • पीड़ित के घर पहुंच कर विधायक श्यामसुंदर भारती ने की शोक संवेदना व्यक्त
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल दो की तलाश जारी

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के नाथगंज मजरे हलोर गांव में बीती सोमवार की रात दबंगों द्वारा एक अधेड़ की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में एक तरफ पुलिस को जहां दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है व दो आरोपियों की तलाश जारी है, दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक श्यामसुंदर भारती ने आज बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

वहीं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बता दे कि मृतक के पुत्र के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिनमें से दो आरोपियों को पड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया है वही दो अन्य आरोपियों के तलाश जारी है।

बताते चले कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नाथगंज मजरे हलोर गांव में विगत सोमवार की रात्रि समय लगभग 8:30 बजे शौंच के लिए घर से निकले अधेड़ रामधनी पुत्र सत्यनारायण को रास्ते में घेर कर दबंगों ने पीट-पीट कर मार डाला था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने घायल को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया था।

जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था, किंतु पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण और परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था, लेकिन उपजिलाधिकारी सचिन यादव महराजगंज व क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल की सूझबूझ के चलते काफी मान मनौव्वल के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार करने को मान गए थे।

पुलिस बल की भारी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया था, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली घटना में नाम जद चार आरोपियों की धर पकड़ में पुलिस तत्पर थी मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार दिन में लगभग 1:00 बजे मदनिया नैय्या नाला पुल के पास कहीं भागने की योजना बना रहे राम अचल पुत्र कन्हैया व रोहित पुत्र राम अचल को मौके पर ही धर दबोचा और अपने साथ थाने ले आई और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

उधर हत्या के खबर फैलते ही क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती मृतक के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की ढांढस बंधाया और हर संभव पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का आश्वासन दिया, उन्होंने उपजिलाधिकारी महराजगंज को फोन कर के जमीन, प्रधानमंत्री आवास तथा अंतोदय राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने की बात कही।

मामले में क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, शेष बचे आरोपी पुलिस से बच नहीं पाएंगे और उनको जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।