Breaking News
नासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचार

जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

Follow

Published on: 10-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जय हिंद यात्रा का आयोजन साकची गोलचक्कर पर संध्या समय जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे के नेतृत्व में भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने एवं सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सर्वप्रथम हम सबों के लिए देश है। आतंकियों ने पहलगाम में नरसंहार कर मानवता को शर्मसार कर दिया।

निर्दोष 26 लोगों की हत्या ने हर भारतीय को झकझोर दिया। अब आतंकवाद को पनाह देने वाले और आतंकियों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है और अटूट विश्वास है। आज हम सभी भारतीय को एकजुट होकर भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने पहुंचे है।

हमारे नेता मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गाँधी ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कार्यवाई के लिए केन्द्र सरकार के हर कदम पर साथ देने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकाने और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना पाकिस्तान के हमले का कड़ा जवाब दे रही है।

हम नागरिकों का पूर्ण समर्थन सेना और केन्द्र सरकार को है। भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद को समाप्त करें तथा पाकिस्तान को बड़ा सबक सिखाने का कार्य करें। हमारे तीनों सेना के जाॅबाजी को सलाम करने के लिए हम सभी साकची गोलचक्कर पर पहुँचें है। जय हिंद यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद, भारत माता की जय का नारा लगाया।

जय हिंद यात्रा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, के. के. शुक्ल, सामंता कुमार, राजकिशोर यादव, रजनीश सिंह, धर्मा राव प्रखण्ड अध्यक्ष, बबुआ झा, मनोज झा, संजय तिवारी, संजय सिंह आजाद, प्रभात ठाकुर, ईश्वर कुमार सिंह, शफीअहमद खान, रेयाज खान, सैलेन्द्र सिंह चंदेल, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, नलिनी सिन्हा, मोहम्मद सलीम, सोहेल खान, अख्तर भाई, अली राजा खान, राजेश चौधरी, हरिहर प्रसाद, गीता सिंह, फरहत बेगम, राजा सिंह राजपूत, राजा ओझा, शिल्पी चक्रवर्ती, आशुतोष सिंह, सनी सिंह, गुलाम सरवर, रामदास मेहता, उजागीर यादव, सुनीता ओझा, आरके वर्मा, सुमित सोनकर, रईस रिजवी, शिबू सिंह, सुल्तान अहमद, अफसर इमाम, राजकुमार वर्मा, अखिलेश यादव, विनोद यादव, संध्या ठाकुर रंजन सिंह संतोष सिंह, निधि मिश्रा, सचिन कुमार सिंह, परीक्षित राव, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, जफर अहमद, अमित श्रीवास्तव, फिरोज खान, काशीनाथ गिरी, अतुल गुप्ता, आशीष ठाकुर, गुरु पदो गोराई, जागीर सिंह यादव, इंतखाब बस्ती, राजेश कुमार, इरशाद हैदर, सूरज मुंडा, पी. सी. स्वामी, सुशील घोष, सरोज पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय, सरोज सिंह, धीरज कुमार, त्रिनाथ, दिनेश, मृत्युंजय प्रमाणिक सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।