Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

जिलाधिकारी ने कराटे में ब्लैक बेल्ट पास हुए खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Published on: 13-01-2025

रायबरेली। वर्ल्ड मॉडन शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशन में व कराटे एसोसिएशन रायबरेली के तत्वाधान में कराटे ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें एनटीपीसी ऊंचाहार के अभियान श्रीवास्तव अंश कुमार प्रेरणा शाक्य ने ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पास किया तथा 4 साल के कठिन मेहनत के उपरांत इन्हें आज जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर के द्वारा ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट और कराटे किट देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

रायबरेली के लिए हर्ष का विषय है। जिलाधिकारी  ने बताया कि बच्चों को आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देना बहुत ही अनिवार्य है मार्शल आर्ट के कोचों को भी बालिकाओं को समय-समय पर ऐसे ही प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना अत्यंत ही सराहनी है।

कराटे एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के सचिव जसपाल सिंह ने सभी ब्लैक बेल्ट पास खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उन्हें आगे भी कराटे प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए कहा। कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया हमारा प्रयास है जिले के समस्त बालिकाओं को हम कराटे एसोसिएशन रायबरेली के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण चलाएंगे, जिसमें हमारे समस्त कोच सम्मिलित होंगे तथा विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के तकनीक सिखाएंगे।

इस मौके पर कराटे एसोसिएशन के सचिव, एनटीपीसी ऊंचाहार स्टेडियम कोच राहुल कुमार पटेल ने बताया वर्षों का अभ्यास और अनुशासन बच्चों को इस काबिल बना देता है की बड़ी से बड़ी चुनौती उन्हें आसान लगने लगती है हमने पिछले दो वर्षों में रायबरेली को 10 ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी दिया जिसका श्रेय कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता तथा स्पोर्ट्स काउंसिल एनटीपीसी ऊंचाहार के सचिव जसवंत मीणा तथा समस्त अभिभावक को जाता है।

इस अवसर पर ए.डी.एम प्रशासन, एस.डी.एम तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा बच्चों को आशीर्वाद और स्नेह प्रदान किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।