Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

डीएम ने जनपद के बस अड्डे को पी0पी0पी0 मॉडल पर विकसित किए जाने हेतु किया निरीक्षण

Published on: 10-01-2025
  • कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे जन सामान्य को उसका लाभ मिल सके : अदिति सिंह

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सदर विधायक अदिति सिंह के साथ जनपद के बस अड्डे को पी०पी०पी० मॉडल पर विकसित किए जाने हेतु बस अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, ए०आर०एम० दिनेश चंद श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए की आवश्यकता अनुसार बसों की पार्किंग तथा ठहराव हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए, लगभग 50 बसों की पार्किंग की व्यवस्था बनाई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बस अड्डे में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बसें सड़कों पर खड़ी होती है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। बस अड्डे में पर्याप्त बसों की पार्किंग की व्यवस्था होने पर बसे अपने निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी होगी, जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी, यातायात सुगम बना रहेगा।

विधायक अदिति सिंह ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे की जन सामान्य को जल्द से जल्द उसका लाभ मिल सके।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।