Breaking News
नासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचार

दीपावली पर्व की डीएम, एसपी, उद्यान मंत्री व विधायकों ने जनपदवासियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

Published on: 31-10-2024

-उमंग, उत्साह, असत्य पर सत्य की जीत ओर समृद्धि का पर्व दीपावली की सभी को दी बधाई

रायबरेली। उमंग, उत्साह, असत्य पर सत्य की जीत ओर समृद्धि का पर्व दीपावली की स्वतंत्र प्रभार मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को बधाई। जिलेवासियों को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ, निरोग एवं कल्याण की कामना की।
स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दीपावली उत्साह, उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का त्योहार है। साथ ही कामना की कि यह पर्व सभी जिलेवासियों को सुख समृद्धि से परिपूर्ण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से जिले को विकास के पथ पर तेजी से दौड़ाते हुए एक के बाद योजनाएं शुरू की जा रही है।
विधायक अदिति सिंह और अशोक कोरी ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश आज आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जो हम सबके लिए गर्व का विषय है।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष दीपावली का त्योहार सभी के लिए बेहद खास है। दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करता है।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए लोगों से असत्य एवं बुराई के अंधकार पर सत्य एवं अच्छाई की जीत के इस त्योहार को उत्साह, उमंग से मनाने की अपील की। उन्होंने जनपदवासियों से दीपावली का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।