Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

रात को सोते वक्त इन चीजों को भूलकर भी न रखें पास, वरना सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान।

Published on: 21-01-2025

पूरे दिन की थकान मिटाने के बाद ही इंसान जब बिस्तर पर जाते हैं, तो सुकून भरी गहरी नींद आती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि अच्छी नींद लेना भी जरुरी है। लेकिन नींद के घंटे ही मायने नहीं रखता है, बेहतर नींद लेना भी जरुरी है। क्या आप जानते हैं जब आप बिस्तर पर सोते हैं, तो आपके आसपास कुछ चीजे नहीं होनी चाहिए, इसका प्रभाव आपकी नींद और आपकी हेल्थ पर पड़ता है। आइए आपक कुछ चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपको सोते समय अपने सिरहाने या अपने आसपास बिल्कुल नहीं रखना चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सिरहाने पर ना रखें
जब हम सोते हैं तो कई बार बैड के सिरहाने पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखते हैं जैसे कि स्मार्ट फोन, लैपटॉप और टैबलेट। यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारे जीवन का अहम  हिस्सा बन चुके हैं। अगर आप भी सोते समय अपने आसपास डिवाइसेज रखकर बिस्तर पर सोते हैं, तो इन चीजों को दूर रखें। इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से ब्ल्यू लाइट और इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव्स निकलती हैं, जो आपकी नींद और हेल्थ के लिए भी हानिकारक होती है।
बिस्तर के पास ना रखें ये चीजें
अगर आप भी सोते समय बिस्तर के आसपास ऑफिस या अन्य किसी काम से जुड़ी चीजें ना रखें। इसके पीछे एक प्योर साइकोलॉजिकल रीजन है। जब आपके इर्द-गिर्द काम से जुड़ी चीजें मौजूद होती हैं, तो कहीं ना कहीं ध्यान काम की और शिफ्ट होता है। इससे तनाव बढ़ता है और नींद खराब होती है।
आसपास ना हो बेकार चीजें
रात के सोते समय बिस्तार के पास झूठे बर्तन, गंदे कपड़े, दवाइयां, कागज या खाने की चीजें बिखरी हुई हों, तो उन्हें दूसरी जगह रख लें। इसके बाद ही सोने जाएं। इससे आपको नींद अच्छी आएगी।
सॉफ्ट टॉयज के साथ ना सोएं
ज्यादातर लोग सोते समय सॉफ्ट टॉयज लेकर सोते हैं। टेडी बियर या कोई और टॉय लेकर साथ में नहीं सोना चाहिए। इन सॉफ्ट टॉयज में समय के साथ ही काफी धूल-मिट्टी और मॉइश्चर के चलते बैक्टीरिया और जर्म्स भी इकट्ठा हो जाते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।