Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

डॉ. राजेश्वर सिंह की 35वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा: शारदा नगर के राम भक्तों के लिए एक दिव्य अनुभूति

Published on: 23-12-2024

-रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा, श्रीराम का आशीर्वाद और सरोजनीनगर के स्नेह का प्रतिफल – डॉ. राजेश्वर सिंह

-डॉ. राजेश्वर सिंह की रामरथ बस सेवा से अयोध्या पहुंचे सरोजनीनगर के श्रद्धालु, राम मंदिर के दर्शन कर हुए भाव विभोर

शकील अहमद

लखनऊ। भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा न रहकर श्रद्धा, भक्ति और एकता का एक अभूतपूर्व प्रतीक बन चुकी है। प्रत्येक माह में दो बार आयोजित की जाने वाली इस यात्रा के माध्यम से डॉ. सिंह सरोजनीनगर के बुजुर्गों, महिलाओं और महिलाओं को निःशुल्क अयोध्या दर्शन की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में, सोमवार को रजनी खंड, शारदा नगर से 35वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा का संचालन किया गया।

यात्रा का दिव्य अनुभव:

श्रद्धालुओं से यात्रा के अनुभव के बारे में पूछने पर उन्होंने इसे एक दिव्य यात्रा बताया, जिसमें हर पल आध्यात्मिक शांति और संतोष का अनुभव हुआ। इस बस सेवा से अयोध्या जाने वाले हर श्रद्धालु के चेहरे पर आस्था और भक्ति की गहरी छाप देखी गई। सभी के मन में नव निर्मित दिव्य और भव्य राममंदिर के दर्शन की प्रबल अभिलाषा थी।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समर्पण, एकता और विश्वास का भी एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करती है।

रखा गया श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान :

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की हर आवश्यकता का ध्यान रखा। उन्हें घर से लाने ले जाने से लेकर यात्रा मार्ग में भोजन, जलपान और स्वास्थ्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन की व्यवस्था की गई, जहां श्रद्धालुओं को सहजता से दर्शन का अवसर मिला। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक श्रद्धालु को प्रसाद, श्रीरामचरितमानस और अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक सम्मानित किया गया।

माँ तारा सिंह जी की प्रेरणा से हुई शुरुआत:

यह निःशुल्क बस सेवा डॉ. राजेश्वर सिंह की माँ तारा सिंह की प्रेरणा से 27 सितंबर 2022 को शुरू की गई थी और अब यह यात्रा सरोजनीनगर परिवार के लिए आस्था, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बन चुकी है। यह यात्रा अब सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभूति बन चुकी है, जो सभी को एकजुट करती है और हमारी आस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

डॉ. राजेश्वर सिंह का संदेश:

इस यात्रा के संदर्भ में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है, वृद्धजन समाज की धरोहर हैं, उनकी सुविधाओं का ख्याल रखना एक जनप्रतिनिधि का सर्वोपरि कर्तव्य है। प्रभु श्रीराम के असीम आशीर्वाद और सरोजनीनगर परिवार के अपार स्नेह व समर्थन से, यह रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा अनवरत जारी रहेगी, ताकि हर वृद्धजन को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। यह यात्रा एक दिव्य यात्रा है जो हमें एकजुट करती है और हमारी आस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।