Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

डॉ0 एस0 जयशंकर ने भुवनेश्वर में युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ किया

Follow

Published on: 08-01-2025

केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत आधुनिक, समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए दीर्घकालिक चुनौतियों का समाधान करने की राह पर है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अनुसार प्रौद्योगिकी और परंपरा इस राह पर आगे बढ़ने का मंत्र है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस लक्ष्‍य की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका निश्चित रूप से महत्‍वपूर्ण है।

आज सवेरे भुवनेश्वर में युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने अमृतकाल में ‘विकसित भारत’ की दिशा में यात्रा अभी शुरू की है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास बहुत हद तक भावी पीढ़ी के लिए है।

इस अवधि में युवा आगे आकर देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार युवा पीढ़ी को अपने प्रयासों में तेजी लाने के लिए सही दिशा में प्रेरणा देगी। उन्‍होंने कहा कि जिस तेजी से बदलाव हो रहे हैं, उसे देखते हुए यह भी आवश्यक है कि हम प्रवासी भारतीयों को लगातार जोड़े रखने के लिए प्रयास बढ़ाएँ।

केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, पबित्रा मार्गेरिटा, डॉ0 मनसुख मांडविया, रक्षा निखिल खडसे और ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सम्मेलन में भाग लिया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।