Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

चौहान गुट की सक्रियता से ढाबा व्यापारी का दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपी भेजे गए जेल

Published on: 18-01-2025
  • नशे में धुत कार सवार दबंगों से खाने का पैसा मांगने पर ढाबा संचालक से गाली गलौच के बाद मारी टक्कर

रायबरेली। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट व्यापारियों की मदद में 24 घंटे सदैव तत्पर रहता है, व्यापारी के साथ गाली गलौज व टक्कर मारने के मामले को लेकर पुलिस की लचर कार्य शैली व मुकदमा न दर्ज करने को लेकर चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान अपनी टीम के साथ थाने पहुंचे जहां व्यापारी के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज करने का कार्य किया गया।

व्यापारी उत्पीड़न को लेकर कुछ कार सवार दबंगो ने एक कल्लू ढाबा पर उत्पात काटा और सुरेश नामक व्यापारी के ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर दबंगो ने व्यापारी से गाली गलौज करते हुए उस पर कार से टक्कर मारते हुए फरार हो गए थे, जिसमें दबंगों को हाईवे पर डिडौली निकट उत्पात के बाद ग्रामीणों ने पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

ज्ञात हो कि मामला बीते शुक्रवार रात 8 बजे का है, जब उज्ज्वल सोनकर अपने चार साथियों के कल्लू ढाबा पहुंचे, 5 लोग वाहन सं0 UP33BV4063 से खाना खाने के पश्चात् ढाबे के कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने पर उज्जवल सोनकर व उसके 4 साथियों के द्वारा गाली गलौज के साथ जब ढाबा मालिक डिडौली के सुरेश बहादुर सिंह ने पैसा मांगा तो उन्हें भी गाली गलौज के साथ उन पर वाहन से टक्कर मारते हुए सभी भाग निकले।

लेकिन इस बीच हड़बड़ाहट में वाहन नहर में क्षतिग्रस्त हुआ व नशे में धुत अपने ही साथी को टक्कर मार दी जिससे भारी भीड़ के बीच पुलिस को फोन पर सूचना के बाद सभी को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया गया।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी के साथ जिला अध्यक्ष मोहम्मद उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज़ खान व अन्य व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।