Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़, एक गोतस्कर घायल

Published on: 17-05-2024
  • सैफनी पुलिस ने कराया घायल एक गौतस्कर को अस्पताल में भर्ती, पच्चीस मुकदमे दर्ज

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

रामपुर। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में सैफनी पुलिस और एक गौतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। देर रात फायरिंग के दौरान एक गौतस्कर के पैर में गोली लग गई। फायरिंग में गोली लगने से एक गौतस्कर जख्मी हो गया। सैफनी कोतवाली पुलिस ने एक गौतस्कर को जख्मी हालत में ही अस्पताल में भर्ती कराया है।

सैफनी क्षेत्र के ग्राम रवाना पट्टी के जंगल में गोतस्करी की फिराक में घूम रहे मुरादाबाद के कुंदरकी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी बहार आलम की सैफनी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक गौतस्कर आलम के दाहिने पैर में गोली लगी है। सैफनी कोतवाली पुलिस बुधवार देर रात थाना ग्राम दिव्यानंगला को जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

चैकिंग के दौरान ग्राम दिव्यानंगला की ओर से एक व्यक्ति बुलेट से आता हुआ दिखाई दिया। सैफनी कोतवाली पुलिस ने जिसको टार्च की रोशनी देकर रोकने का प्रयास किया गया। बुलेट सवार तेज रफ्तार के साथ वापस ग्राम रवाना पट्टी की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बुलेट ने सवार ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।

पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग शुरू की जवाबी फायरिंग में एक गौतस्कर दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने से एक गौतस्कर घायल हो गया। सैफनी पुलिस ने मुठभेड़ घटनास्थल से अवैध 315 का एक तमंचा, मय दो कारतूस और एक बुलेट बरामद कर लिया है। सैफनी पुलिस ने घायल को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सक ने घायल एक गौतस्कर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रामपुर एसपी ने इलाज के दौरान जाना घायल गौतस्कर का हाल-चाल

रामपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने घायल एक गौतस्कर को देखने के लिए जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां रामपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने इलाज के दौरान घायल एक गौतस्कर से बात कर उसका हाल-चाल जानतें नजर आए।

रामपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गौ-तस्कर के खिलाफ कई थानों पर पच्चीस मुकदमें दर्ज है। बुधवार देर रात को सैफनी कोतवाली पुलिस चैकिंग कर रही थी। इस दौर सामने से बाइक पर आए एक गौ-तस्कर को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। जिस पर बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो पुलिस टीम को पास आता देख गो-तस्कार ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया।

पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक गो-तस्कर के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद एक गौ-तस्कर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने एक गौ-तस्कर पकड़ लिया। सैफनी कोतवाली एसओ हरिओम ने बताया कि पकड़ा गया गौ-तस्कर मुरादाबाद जिले के जलालपुर गांव निवासी बहारे आलम है, इसके ऊपर पच्चीस मुकदमें दर्ज है। वहीं, कुंदरकी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

शातिर अपराधी है, इसके खिलाफ मुरादाबाद, संभल, जालौन और रामपुर सहित अन्य जिलों में गोकशी, गुंडा एक्ट सहित अन्य धाराओं के मुकदमें दर्ज है। इस एक गौ-तस्कर की सैफनी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इस गौ-तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।