Breaking News
नासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचार

धान खरीद केंद्र पर उमड़े किसान, अपेक्षा से ज्यादा हुई धान की खरीद

Published on: 12-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश में खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 के तहत यहां महराजगंज में विपणन के कांटों पर कल खरीद 1 लाख 35 हजार कुंतल के सापेक्ष अब तक 52 हजार कुंतल से अधिक 900 किसानों के धान खरीद हो चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक अधिक धान की खरीद हुई है। 840 से अधिक किसानों को उनके बैंक खातों में भुगतान भी किया जा चुका है। यह जानकारी खाद्य विभाग (विपरण) के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित द्विवेदी ने दी है।

आपको बता दें कि, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में खाद्य-रसद विभाग के अधिकारी क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण भी कर रहे हैं। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान भी किया जा रहा है। इस वर्ष महराजगंज में विपणन के 6 कांटों पर अब तक 900 किसनों की खरीद की जा चुकी है। जिसमें 840 किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है।

विपणन निरीक्षक सौरभ ने बताया कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में धान खरीद तेजी से हो रही है। उनके यहां 6 कांटे लगाए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक खरीद अधिक हो चुकी है। इस वर्ष अब तक सभी कांटों पर 900 किसनों की धान खरीद हो चुकी है। जिसमेंं 840 किसानों का भुगतान भी हो चुका है।

विपणन निरीक्षक बृजेश प्रताप सिंह ने बताया कि, इस बार 1 नवंबर से 28 फरवरी तक किसानों के धान की खरीद चलेगी। अब तक 52 हजार कुंतल की धान खरीद हो चुकी है, केंद्र पर बोरी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को पूरी सहूलियत दी जा रही है।

आपको यह भी बता दे कि अगर किसानों को अपने धान बेचने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हो तो टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया गया है। किसान इस पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसान तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर समस्या व शिकायत कर सकते हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।