Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है मेथीदाने की चाय, जानें कैसे।

Published on: 21-01-2025

 

अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। चायपत्ती, चीनी और दूध की मदद से बनने वाली चाय को अक्सर सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है। लेकिन अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए चाय का सेवन करना चाहते हैं तो ऐसे में आप मेथी की चाय का सेवन करें। मेथी के बीजों से बनी इस चाय से आपकी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। खासतौर से, अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपको मेथी की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार है। साथ ही साथ, ब्लड शुगर स्पाइक और क्रैश ना होने के कारण आपको अपना एनर्जी लेवल बनाए रखने में भी काफी मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि मेथी की चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में किस तरह मददगार है-
इंसुलिन सेंसेटिविटी में होता है सुधार
मेथी की चाय पीने से इंसुलिन सेंसेटिविटी में सुधार होता है। दरअसल, मेथी के बीजों में ट्राइगोनेलिन और 4-हाइड्रॉक्सीसोल्यूसीन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। ये कंपाउंड आपके शरीर द्वारा इंसुलिन का उपयोग करने के तरीके को बेहतर बनाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना अधिक आसान हो जाता है।
फाइबर से भरपूर
मेथी के बीजों में सॉल्यूबल फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जिसका अर्थ है कि यह कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को धीमा कर देते हैं। इससे आपको खाना खाने के बाद एकदम से ब्लड शुगर लेवल के स्पाइक होने की शिकायत नहीं होती है।
शरीर को इंसुलिन बनाने में करे मदद  
मेथी की चाय पीना डायबिटीज रोगियों के लिए इसलिए भी लाभकारी माना गया है, क्योंकि मेथी के बीज आपके शरीर के इंसुलिन बनाने वाले अंग अर्थात् अग्न्याशय को अधिक इंसुलिन बनाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, यह यह टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों के लिए विशेष रूप से सहायक है, जहां शरीर इंसुलिन को ठीक से नहीं बनाता या उपयोग नहीं करता है।
चीनी के अवशोषण को करे कम 
जब आप मेथी की चाय पीते हैं, तो यह आपके शरीर द्वारा भोजन से अवशोषित की जाने वाली चीनी की मात्रा को धीमा कर देता है। जिससे ग्लूकोज लेवल स्टेबल रहता है और खाने के बाद आपके ब्लड शुगर लेवल एकदम तेजी से नहीं बढ़ता है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।