Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

सरोजनीनगर ब्लॉक में वित्तीय समावेशन कैंप, आरोह फाउंडेशन टीम को किया गया सम्मानित

Published on: 21-09-2025

शकील अहमद

लखनऊ (सरोजनीनगर)। राजधानी के सरोजनीनगर ब्लॉक परिसर में शनिवार को वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने और जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से वित्तीय समावेशन सेचुरेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने की।

इस अवसर पर अमित गुप्ता (एलडीओ, RBI), मनीष पाठक (एलडीएम, बैंक ऑफ इंडिया), ब्लॉक विकास अधिकारी रीता सिंह, पार्षद देवी समेत बड़ी संख्या में बैंक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। एसबीआई की ओर से अम्बरीश शर्मा (एजीएम एफ.आई.), विनीत कुमार द्विवेदी (सीएम क्रेडिट, रीजन–1 लखनऊ ईस्ट), राजीव (मैनेजर एमपीएसटी), अनघ तिवारी (शाखा प्रबंधक, सैनिक स्कूल शाखा), सीएसपी अभिषेक व शगुफ्ता (मैनेजर एफ.आई.) भी मौजूद रहे।

ग्राहकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

कैंप के दौरान बैंक अधिकारियों और आरबीआई प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, खाता धारकों को समय-समय पर केवाईसी अपडेट करने, बीमा योजनाओं से जुड़ने और साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में जागरूक किया गया।

पंकज कुमार (क्षेत्रीय निदेशक, RBI) ने खाता धारकों से अपील करते हुए कहा कि  “बैंकों से जुड़े सभी खाता धारकों को समय-समय पर अपनी केवाईसी अपडेट कराते रहना चाहिए। बैंकिंग सुरक्षा के लिए जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति अपने बैंक से जुड़े ओटीपी या निजी विवरण दूसरों के साथ साझा न करे।”

वहीं, एलडीएम मनीष पाठक ने उपस्थित लोगों की बैंक संबंधित शिकायतें सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि “ग्राहक अपनी समस्याओं को संबंधित रीजनल कार्यालय, टोल-फ्री नंबर अथवा शिविर स्थल पर उपस्थित अधिकारियों से दर्ज करा सकते हैं।”

आरोह फाउंडेशन टीम को किया गया सम्मानित 

मोहनलालगंज वित्तीय साक्षरता केंद्र से जुड़े आरोह फाउंडेशन लखनऊ की टीम को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। संस्था के सेंटर इंचार्ज अनुज सिंह के साथ सहायक वित्तीय सलाहकार कुलवीर सिंह और रविंद्र कुमार ने मोहनलालगंज, गोसाईगंज एवं बीकेटी ब्लॉक में वित्तीय साक्षरता के लिए किए जा रहे अपने कार्यों के अनुभव साझा किए।

स्थानीय लोग भी रहे मौजूद

कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इनमें शिवकुमार चाचू, राकेश कुमार सिंह उर्फ बबलू भैया, आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष अम्बुज शर्मा, महामंत्री राजेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र ओहरी, कोषाध्यक्ष अमित जायसवाल, उपाध्यक्ष दिवाकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंत्री दुर्गेश गुप्ता, हरि किशोर सहित ग्रामीण महिलाएं और गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान दो सूर्या घर स्वीकृति पत्र भी ग्राहकों को प्रदान किए गए।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।