Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

रायबरेली में पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हुई मारपीट में पांच घायल

Published on: 23-08-2025

महराजगंज/रायबरेली। रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोड़री मजरे मोन गांव में पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामलौटन पुत्र देवता का पालतू कुत्ता शुक्रवार सुबह पड़ोसी देशराज पुत्र रामपाल के दरवाजे के पास शौच कर रहा था। इससे नाराज़ होकर देशराज ने डंडे से कुत्ते को भगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद बढ़ा और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।

संघर्ष में एक पक्ष से रोशनी (20), रामराज (24) और दूसरे पक्ष से देशराज (35), अंकित (17) पुत्र रामपाल तथा जागेश्वरी (55) पत्नी रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।