Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

रायबरेली: शादी के पांच महीने बाद विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

Published on: 18-09-2025

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के सुखऊ खेड़ा मजरे लच्छीपुर गांव में बुधवार रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय नेहा की शादी अभी लगभग पांच महीने पहले 20 अप्रैल को जाजमऊ के त्रिभुवन खेड़ा निवासी आशीष से हुई थी। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, नेहा रक्षाबंधन पर मायके आई हुई थी और परिजनों से कह रही थी कि नवरात्रि में ससुराल वापस जाएगी। बुधवार रात उसका पति आशीष से फोन पर विवाद हुआ। इसके बाद नेहा ने फोन उठाना बंद कर दिया। जब आशीष ने इसकी जानकारी नेहा की मां को दी, तो मां और भाई खिड़की से देखने पहुंचे। अंदर नेहा का शव फंदे से लटकता मिला। उस समय घर में मृतका की मां अनीता, भाई गोलू और पिता रामू शर्मा अलग कमरे में सो रहे थे।

परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

नेहा के परिजनों का आरोप है कि सास, ससुर, पति आशीष और नंदोई बबलू विश्वकर्मा द्वारा लगातार घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की जाती थी, जिसकी वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

पुलिस ने लिया शव कब्जे में

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। रात में ही 112 पुलिस, खीरों थाना पुलिस और चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह बुंदेला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।