Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published on: 15-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने ध्वजारोहण का कार्य किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ।

ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है, क्योंकि इस दिन हमें आजादी मिली थी। आज हमें उन भारतीय सपूतों और रणबांकुरों को याद करने की जरूरत है जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इस अवसर पर ज्योति कुमारी और पल्लवी ने देशभक्ति से जुड़े विविध गीत और संगीत प्रस्तुत कर देशभक्तों को याद किया। इस दौरान अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी देश की आजादी में अपनी कुर्बानी देने वाले क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर डॉ0 विनोद कुमार पांडे, डॉ0 छोटेलाल प्रसाद, डॉ0 अपर्णा त्रिपाठी, डॉ0 मृत्युंजय कुमार पान्डेय, डॉ0 रजनीकांत राम, डॉ0 निशा सिंह, श्रीमती आज लक्ष्मी, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, रविकांत कुशवाहा ,अम्बरीष आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मानिकचंद पान्डेय ने किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।