Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

श्री रामलला के स्वागत में पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने किया बाल कलाकारों को सम्मानित

Published on: 24-01-2024

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का बड़ा भव्य त्यौहार सदियों तक यादगार बना रहेगा : स्वाति सिंह पूर्व मंत्री

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । जहा पूरा देश श्री राम लला के आगमन से खुश है और जगह जगह उनकी प्रतिमा लगाकर भक्तो ने पूजा अर्चना की, प्रसाद वितरण किए, घर घर हजारों दीप जलाकर श्री राम की पूजा की ओर उनका स्वागत किया , वही राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा के अंतर्गत आशियाना के भक्तो ने श्री जगदम्बेश्वर मंदिर में श्री राम लला के स्वागत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में स्वाति सिंह पूर्व मंत्री व विधायक ने श्री जगदम्बेश्वर मंदिर में दीप जलाए और पूजा अर्चना की। इस मौके पर स्वाति सिंह ने बताया की मोदी और योगी ने नेतृत्व श्री राम लला मंदिर बन पाना संभव हो पाया है , यह सनातन धर्म की विजय है। श्री राम के स्वागत सम्पूर्ण देश विदेश के भक्तो ने एक साथ दीप जलाकर बड़ा संदेश दिया है।

चारों तरफ हर्ष उल्लास का माहोल हो गया है। अयोध्या नगरी चमक उठी है।उसके बाद मंच पर बाल कलाकारों ने श्री राम लीला का प्रदर्शन किया तो उपस्थित गायकों ने भक्ति भजन गाए। श्री राम सीता लक्षमण हनुमान के रुप में बने बच्चो ने प्रदर्शन किया।

स्वाति सिंह ने कलाकारों की सराहना की और उन्हें सम्मान सहित पुरस्कृत किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में स्थानीय भक्तो ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और मिलकर श्रद्धालुओं ने ने जय श्री राम का नारा लगाए।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।