Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

101 शिक्षक सम्मान समारोह में भारत स्काउट और गाइड के चार रत्नों का किया गया सम्मान

Published on: 18-09-2025

 

सोनभद्र। श्री श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन अजिरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट द्वारा जरहाँ (सोनभद्र) में बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कुल 101 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल (अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता श्री अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट एवं मे0 बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.) की पहल पर इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मान सिंह गोड़ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर की गरिमामयी उपस्थिति में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद सोनभद्र के चार रत्नों– सत्य नारायण कन्नौजिया राजकीय हाईस्कूल दिघुल- दुद्धी (लीडर ट्रेनर स्काउट), दयाशंकर कुशवाहा कम्पोजिट विद्यालय जोरूखाड़ मध्य दुद्धी (हिमालय उड बैज स्काउट), शैलेन्द्र कुमार मिश्र तहसील ट्रेनिंग काउंसलर (हिमालय उड बैज स्काउट) एवं रवि सिंह (एन.आई.एस. कोच) को भी इस मंच से सम्मान प्रदान किया गया।

विशेष रूप से रवि सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए ब्रांच मेडल जीतने पर तथा लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा (Self Defense) की विशेष ट्रेनिंग देने के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस कार्य को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश पाण्डेय और दीपक कुमार यादव ने उत्कृष्ट रूप से किया।

समारोह के अंत में सभी शिक्षकों को सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया, जिसमें मंदिर न्यास के अध्यक्ष सहित सभी सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि – शिक्षक समाज की आत्मा और दर्पण हैं, उनका सम्मान करना राष्ट्र निर्माण को मजबूत करना है। यह समारोह शिक्षकों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का जीवंत उदाहरण बना, जो आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।