Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

गढ़वा:योगी ने झारखंड में बंटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो सेफ रहोगे के नारों के साथ भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

Follow

Published on: 12-11-2024

गढ़वा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ‘बंटोगे तो कटोगेÓ और ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगेÓ के नारों के साथ भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

राज्य की भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद समाज को बांटना चाहते हैं, आपको उनके बहकावे में नहीं आना है। ये तीनों पार्टियां बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के हितैषी हैं। योगी ने दावा किया कि 23 नवंबर के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। झारखंड में भाजपा की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ और लोगों का उत्साह इसकी गवाही दे रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भू माफिया, खनन माफिया, पशु और वन माफिया पनप गए हैं। बांग्लादेशियों, रोहिंग्या और पत्थरबाजों को अराजकता की खुली छूट दे दी गई है। हमारी सरकार बनते ही तमाम पत्थरबाजों, गुंडों और माफिया का उपचार कर दिया जाएगा। योगी ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण गिनाते हुए कहा कि वहां सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों और पर्व-त्योहारों में विघ्न डालने वालों का सीधे यमराज के यहां का टिकट कटता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन की तीनों पार्टियों को घोर परिवारवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि इनके तीन ही परिवार हैं। एक रांची में, दूसरा पटना में और तीसरा दिल्ली में। इन तीनों की अपने परिवार के बाहर विकास की कोई सोच नहीं। सत्ता इनके लिए लूट-खसोट का जरिया है। इनके मंत्रियों और उनके खानदान के लोगों ने लूट और अराजकता मचा रखी है।

उन्होंने कहा कि विरासत और विकास के बेहतरीन समन्वय के साथ सरकार सिर्फ भाजपा ही चला सकती है। भारतीय जनता पार्टी का मतलब विकास, स्वच्छता, सुशासन, समृद्धि और विरासत का सम्मान है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सुशासन की मिसाल बताते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसी तरह चार करोड़ लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। 10 करोड़ गरीबों के घरों में शौचालय, 10 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना और 12 करोड़ किसानों को किसान निधि का लाभ दिया जा रहा।

उन्होंने कहा कि 50 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क स्वास्थ्य की गारंटी मोदी जी ने दी है और अब तो हर जाति-समुदाय-धर्म के 70 वर्ष के ऊपर के हर व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा।

झारखंड में भाजपा के पंचप्रण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 23 नवंबर के बाद यहां गोगो दीदी योजना लागू होगी, इसके तहत महिलाओं को 2100 रुपये हर माह मिलेंगे। हर परिवार को पांच सौ रुपये में सिलेंडर और वर्ष में दो सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवाओं को दो हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता और 21 लाख गरीब परिवारों के नि:शुल्क आवास दिए जाएंगे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।