Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

जीआईसी प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप: सरकारी पेड़ कटवाकर बेचने का मामला उजागर

Published on: 23-09-2025
  • रात के अंधेरे में कटवाया गया विशालकाय आम का पेड़
  • ठेकेदार ने कीमती लकड़ी पार की, बेकार लकड़ी छोड़ी
  • वन विभाग और पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप
  • बिना परमिशन पेड़ कटवाने के मामले में सीएचसी अधीक्षक पर हो चुकी है कार्रवाई

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी स्थित जीआईसी कॉलेज परिसर में खड़े एक विशालकाय सरकारी आम के पेड़ को चोरी-छिपे कटवाकर बेच देने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल ने चपरासी की मिलीभगत से एक ठेकेदार को बुलवाकर पेड़ कटवा दिया और कीमती लकड़ी ठेकेदार द्वारा उन्नाव जिले के बिहार गांव तक पार कर दी गई।

ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत उठाई तो पूरे मामले में हड़कंप मच गया। आरोप है कि वन विभाग और सेमरी चौकी पुलिस पैसे लेकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

रात के अंधेरे में कटे पेड़ की लकड़ी पार

सूत्रों के अनुसार पेड़ को रात में बिना किसी परमिशन के काटा गया। रस्सों की मदद से पेड़ को खींचकर गिराया गया जो कॉलेज परिसर में बने एक खंडहर पड़े कमरे पर गिरा। ठेकेदार ने बीच की मोटी और कीमती लकड़ी को काटकर पार कर दिया, जबकि दिखावे के लिए मौके पर सिर्फ बेकार की लकड़ी छोड़ दी गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सेमरी चौकी इंचार्ज ने भी ठेकेदार से मिलकर मामले को दबाने के लिए रकम ली। वहीं इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।

पहले भी कट चुके हैं पेड़

ग्रामीणों का आरोप है कि जीआईसी कॉलेज में इससे पहले भी चोरी-छुपे पेड़ों को काटकर लकड़ी बेची जा चुकी है।

यही नहीं इसी वर्ष जनवरी में खीरों सीएचसी परिसर में खड़े शीशम के दो कीमती पेड़ों को भी तत्कालीन अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह ने बिना अनुमति कटवा दिया था। उस समय खबरें अखबारों में छपने के बाद वन विभाग ने मामले में जुर्माना और केस दर्ज किया था। हालांकि विभागीय कार्रवाई आज तक अधूरी ही है।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने जीआईसी प्रिंसिपल और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बार-बार बिना परमिशन पेड़ कटवाने और लकड़ी बेचने के मामलों पर वन विभाग की ढिलाई से ही इस तरह की हिम्मत की जा रही है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।