Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

सरोजनीनगर पीएनसी की घोर लापरवाही फिर आई सामने, बड़ा हादसा होने से टला

Published on: 27-12-2024

-पीएनसी द्वारा खोदे जा रहे नाले के दौरान कटी गैस पाइपलाइन

-टीएसआई ओमकार सिंह सहित स्थानीय पुलिस ने मिलकर आसपास के लोगों को हटाया

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र स्थित गौरी हीरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सामने दिन शुक्रवार को नाले की खुदाई के समय बिछी हुई गैस पाइप लाइन कट जाने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। चारों तरफ गैस की दुर्गंध फैलने लगी , तभी आनन फानन स्कूटर इंडिया चौराहा टीएसआई ओमकार सिंह पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी और बड़ी सूझबूझ से आसपास जा रहे छात्राओं को हटाया, और चल रही ट्रैफिक को तत्काल रोककर होने वाले हादसे से बचाया।

जिससे कि कोई हादसे का शिकार न हो। मौके पर सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और गैस पाइप लाइन सप्लायर अधिकारियों को सूचना देकर गैस सप्लाई को बंद कराया तब जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। गैस पाइप लाइन सप्लायर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पीएनसी एवं नेशनल हाइवे बिना सूचना दिए नाले की खुदाई कर रहे थे , यदि सूचना देकर खुदाई करते तो गैस पाइप लाइन नहीं कटती।

वहीं स्थानीय निवासी राकेश कुमार सिंह बबलू, हरिहर सिंह चौहान एवं आसपास के लोगों ने बताया कि आये दिन पीएनसी मानकों को ताख पर रखकर लखनऊ कानपुर हाइवे का निर्माण कर रहा है, बार बार सूचना देने के बावजूद पीएनसी सुरक्षित निर्माण कार्य नहीं कर रही है।

मौके पर न तो सही ट्रैफिक डाइवर्जन हो रहा है और निर्माण के दौरान हाइवे के किनारे गिट्टी एवं धूल फैली रहती है, जिस वजह से आने जाने वाले राहगीरों की दुर्घटना होती रहती और अंधाधुन निर्माण चलता रहता है। जब से हाइवे का निर्माण चल रहा है तभी से इसी तरह एक के बाद एक हादसे हो रहे है।

आज भी बड़ा हादसा हो सकता था। पीएनसी अधिकारी मनमानी तरीके से अपना कार्य कर रहे है , पीएनसी को कोई मतलब नहीं कि आने जाने वाले राहगीर चोटिल हो या दुर्घटनाएं होती रहे। इससे पहले भी कई जानलेवा हादसा हो चुके । परंतु पीएनसी और नेशनल हाईवे संबंधित अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।