Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

Health Tips: इन हर्ब्स को अपनी डाइट में शामिल करें, रात में मिलेगी गहरी नींद।

Published on: 18-01-2025

यह तो हम सभी जानते हैं कि जिस तरह हेल्दी रहने के लिए अच्छा खाना जरूरी है, ठीक वैसे ही अच्छी नींद लेना भी उतना ही जरूरी है। लेकिन आज के समय में अधिकतर लोग अपने काम की बिजीनेस से लेकर स्ट्रेस तक के चलते अपनी नींद के साथ समझौता करते हैं। जिसकी वजह से उनका पूरा रूटीन बिगड़ जाता है और फिर बाद में उन्हें अच्छी नींद नहीं आती है।
अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस समस्या से निपटने के लिए आपको कुछ हर्ब्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ये हर्ब्स आपको रिलैक्स करने से लेकर तनाव दूर करने और अच्छी नींद दिलानेमें मदद करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको अच्छी नींद दिलाने में मदद करेंगे-
कैमोमाइल
अगर आप अपनी खराब नींद की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको कैमोमाइल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें एपिजेनिन होता है, जो एक एंटी-ऑक्सीडेंट है जो आपके मस्तिष्क में कुछ रिसेप्टर्स को बांधता है, चिंता को कम करता है और नींद को बढ़ावा देता है। आप सोने से 30 मिनट पहले इसे कैमोमाइल टी का सेवन करें।
लैवेंडर
लैवेंडर की महक तनाव को कम करने और दिमाग को शांत करने में मदद करती है। कुछ अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि यह आपकी स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। आप चाहें तो डिफ्यूज़र में लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का उपयोग करें या फिर लैवेंडर-युक्त चाय का सेवन करें। आप इसे सोने से पहले पी सकते हैं।
तुलसी
तुलसी कोर्टिसोल को कम करती है और आपको शांत महसूस करने में मदद करती है। यह एक एडाप्टोजेन है, जिसका अर्थ है कि यह आपके शरीर को तनाव के अनुकूल होने में मदद करता है। सोने से पहले तुलसी की चाय पिएं या आप इसकी कुछ ताज़ी पत्तियां चबा सकते हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।