Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

अवैध बांग्लादेशी नागरिकता पर हाईकोर्ट सख्त: सरोजनीनगर के देवेंद्र तिवारी की याचिका पर केंद्र व राज्य सरकार से जवाब तलब

Published on: 07-08-2025

हाईकोर्ट लखनऊ ने केंद्र, उत्तर प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग से मांगा जवाब, घुसपैठ पर रोक की दिशा में बड़ा कदम

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर क्षेत्र के निवासी और भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार तिवारी ‘रिंकू’ द्वारा दायर की गई जनहित याचिका पर लखनऊ उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। याचिका में भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी प्रवासियों को नागरिकता देने और उनके पहचान पत्र बनाए जाने पर सवाल उठाए गए थे।

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए मा० उच्च न्यायालय की खण्डपीठ ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और भारत निर्वाचन आयोग सहित संबंधित विभागों से स्पष्ट जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

देवेंद्र तिवारी के अधिवक्ता कार्तिकेय सिंह, जो कि ‘संस्थापक’ भी हैं, ने बताया कि – “यह आदेश न सिर्फ हिंदू हितों की रक्षा में बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक मील का पत्थर है। यह बांग्लादेशी घुसपैठ, अवैध नागरिकता और संभावित आतंकी गतिविधियों पर सीधा प्रहार है।”

याचिकाकर्ता देवेंद्र तिवारी ने न्यायालय के इस निर्देश को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि- “इससे भारत में चोरी-छिपे आकर बसे अवैध नागरिकों की पहचान में आसानी होगी, और घुसपैठ पर सख्त रोक लगेगी।”

यह मामला सिर्फ सरोजनीनगर ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनसंख्या संतुलन, मतदाता सूची की शुद्धता, और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। अदालत की यह पहल भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर कानूनी शिकंजा कसने में मददगार होगी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।