Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में हिंदी पखवाड़ा-2025 का हुआ शुभारंभ

Published on: 14-09-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में दिनांक 14 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक हिंदी पखवाड़ा-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जन तक हिंदी के संदेश को पहुचाने के उद्देश्य से दिनांक 14 सितंबर को हिंदी दिवस एवम् 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन श्री अमित शाह, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है एवम् इसके तहत दो दिवसीय विचार गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने हिंदी को प्रोत्साहन हेतु हिंदी दिवस संदेश जारी करते हुए हिंदी की महत्ता पर अपने विचार रखे।

उन्होंने हिंदी भाषा को स्वेच्छा से अपनाने का आग्रह किया ताकि हम सभी मिलकर गौरवशाली हिंदी भाषा की सांस्कृतिक पहचान से देश की भाषाई संस्कृति को समृद्ध कर सकें। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली, हिंदी भाषा को शीर्ष पर बनाए रखने हेतु निरंतर अभिनव पहल करती रहेगी। हिंदी पखवाड़े के दौरान आवसीय परिसर में संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु हिंदी निबंध, हिंदी काव्य पाठ, हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराए जाएंगे। विद्युत गृह के कर्मचारियों एवं गृहणियों हेतु भी निबंध लेखन, भाषण, हिंदी लघु चलचित्र, हिंदी प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। हिंदी पखवाड़ा के तहत ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु एवं शिक्षक गण के लिए भी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। राजभाषा हिंदी के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए हिंदी पखवाड़ा के तहत नाट्य समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। हिंदी पखवाड़ा-2025 का समापन दिनांक-29 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।